इटारसी। होशंगाबाद जिला पत्रकार संघ द्वारा माता सरस्वती के अवतरण दिवस बसंत पंचमी उत्सव पर माता सरस्वती की पूजा अर्चना की। पत्रकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने कहा कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी से बसंत ऋतु आरंभ होती है। बसंत का उत्सव प्रकृति का उत्सव है। इस दिन माता सरस्वती की उपासना और पूजा की जाती है। कार्यक्रम में संघ के सचिव शिव भारद्वाज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता में ऋतुनां कुसुमाकर कहकर ऋतुराज बसंत को अपनी विभूति माना। जीवन और बसंत को जिसने एक रूप कर दिया ऐसे ही मानव को हमारी संस्कृति संत कहकर पुकारती है। आज बुद्धि, विद्या और वाणी की माता सरस्वती का अवतरण दिवस है। हम पत्रकारों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मिहानी, कोषाध्यक्ष राजेश दुबे, वरिष्ठ पदाधिकारी विनय मालवीय, संजय शर्मा, बीएल श्रीवास्तव, मुकेश गांधी, सुनील दुबे, इंद्रपाल सिंह, कृष्णा राजपूत, मंजू ठाकुर, अरविंद शर्मा, राहुल शरण, अजय दुबे, बलराम मिश्रा, राकेश पटेल, दिलीप शर्मा, शैलेंद्र पाली, मंगेश यादव, संजय यादव, राजेश सोनकर, ओमप्रकाश पटेल, सुनील दुबे मास्टर, राजकुमार बावरिया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
जिला पत्रकार संघ ने मनाई बसंत पंचमी


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








