होशंगाबाद। जनगणना 2021 कार्य एवं गतिविधियों के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग के निर्देशानुसार होशंगाबाद जिले के लिए जिला स्तरीय जनगणना समिति (District Level Census Committee) गठित की गई है।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) जिला स्तरीय जनगणना समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक होंगे तथा समिति में अतिरिक्त प्रमुख जनगणना अधिकारी सीईओ जिला पंचायत, जिला सूचना अधिकारी, जिला योजना /सांख्यिकी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं जिला जन संपर्क अधिकारी सदस्य होंगे।
कलेक्टर सिंह ने गठित समन्वय समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे जिला स्तर पर शासन के आदेशानुसार जनगणना संबंधी निर्देशो का पालन करते हुए प्रतिमाह मासिक समिति की बैठक समय सीमा में करना सुनिश्चित करें।
जिला स्तरीय जनगणना समिति गठित

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










