
संभाग प्रभारी ने की योजना की समीक्षा
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी के संगठन महापर्व पर चलाए जाने वाले बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी पंकज जोशी (Pankaj Joshi) ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी (Jai Kishore Chaudhary) के निवास पर की।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरनशर्मा (Dr. Sitasaran Sharma)भी उपस्थित थे। श्री जोशी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि बूथ का प्रत्येक मतदाता लिए महत्वपूर्ण है और उसकी जानकारी सभी को होना चाहिए। इसलिए विस्तारक अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वह छोटे पद पर हो या बड़े पद पर सभी को सहभागी होते हुए इस बूथ विस्तारक अभियान में सक्रिय सहभागिता देनी चाहिए।
इस अवसर पर जिले के महामंत्री मुकेश मैना (Mukesh Maina), पुरानी इटारसी मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari), जिला मंत्री उमेश पटेल (Umesh Patel), पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित (Archana Purohit), पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो (Mayank Mehto), शक्ति केंद्र विस्तारक, संयोजक, मंडल के पदाधिकारी, आईटी सेल सह प्रभारी एवं अधिक संख्या में कार्यकर्ता मातृशक्ति उपस्थित थे।