शासकीय अध्यापक संगठन

शासकीय अध्यापक संगठन के संभाग एवं जिलाध्यक्ष नियुक्त

सिवनी मालवा। मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन (Madhya Pradesh Government Teachers Organization) की जिला इकाई की बैठक मंगल भवन सोहागपुर में हुई जिसमें संगठन के सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए। जिलाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष का निर्वाचन वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष राम मोहन रघुवंशी (Senior Provincial Vice President Ram Mohan Raghuvanshi) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठक मेंसभी ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का चुनाव किया और अरुण रघुवंशी को संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया। इस मौके पर बैतूल हरदा एवं होशंगाबाद के अध्यक्षों से प्राप्त अनुमति के आधार पर राजेश पांडे को मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन नर्मदापुरम संभाग होशंगाबाद का संभागीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया। बैठक में सभी ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्षों ने विचार व्यक्त किए। नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने संगठन की एकता मजबूत करने पर बल दिया।
वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष राम मोहन रघुवंशी ने कहा कि हमारी लड़ाई शासन से पुरानी पेंशन की रहेगी। बैठक को संगठन के प्रांत अध्यक्ष राकेश दुबे ने भी ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा एकता में रहने पर बल दिया। बैठक में हाकिम सिंह पटेल, महेश विश्वकर्मा, कैलाश यादव, राजेश ताम्रकार, अरविंद रघुवंशी, महेंद्र सराठे, सुमेर सिंह रघुवंशी, ओम प्रकाश ठाकुर, सुरेंद्र यादव, प्रकाश अहिरवार, रामस्वरूप रघुवंशी, जीवन सिंह रघुवंशी, शशिकला पठारिया, आरती शाह, रामस्वरूप रघुवंशी, भूरेलाल कहार, प्रमोद परसाई, नीरज रघुवंशी, दीपक रघुवंशी, राघवेंद्र गौर, भागीरथ योगी, बलीराम मेहरा आदि उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!