---Advertisement---

क्रिकेट की नर्सरी देख गदगद हुए संभागीय उपाध्यक्ष राजेश चौरे, सुविधाओं का दिया आश्वासन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित निशुल्क ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर में बच्चों का उत्साह चरम पर है। शिविर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती खिलाड़ियों की संख्या को देख नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन के संभागीय उपाध्यक्ष राजेश चौरे ने कैंप का औचक दौरा किया।

मैदान पर बच्चों की भारी उपस्थिति देखकर वे गदगद हो गए और उन्होंने कहा, “यह क्रिकेट की एक बेहतरीन नर्सरी का दृश्य है, जिसे देखने के लिए जिला लंबे समय से तरस रहा था, राजेंद्र क्रिकेट अकादमी ने यह कर दिखाया। श्री चौरे ने बच्चों के बीच करीब एक घंटा बिताया और उनकी क्रिकेट स्किल्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस बेहतरीन मार्गदर्शन के लिए मुख्य कोच चेतन राजपूत को धन्यवाद दिया और विश्वास दिलाया कि इस नर्सरी के लिए जो भी आवश्यक सुविधाएं होंगी, वे उन्हें उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुलभूषण मिश्रा ने भी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, खेल के लाभ और निरंतर अभ्यास करने के गुर सिखाए। इस दौरान संजीत चौधरी, गोपाल राजपूत, दीपक श्रीवास और घनश्याम बोरासी सहित खेल प्रेमी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!