विश्व दिव्यांग दिवस पर किया दिव्यांग सम्मान
बनखेड़ी। बनखेडी के ग्राम पुरेना रन्धीर के समाजसेवी पं मुकेश बसेडिया ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दादाजी के दिव्य अनुष्ठान उपरांत दिव्यांग व वृद्ध जनो का तिलक लगाकर कम्बल व मच्छरदानी भेंट कर आशीर्वाद लिया।
बसेडिया के अनुसार दिव्यांग जनो मे ईश्वर का अंश समाहित होने के साथ साथ प्रकृति प्रदत्त अतिरिक्त ऊर्जा होती है। अत इस कारण हम वर्ष भर दिव्यांग जनो का सम्मान वस्त्र, कम्बल , मच्छरदानी से कर आशीर्वाद लेते है। उपरोक्त सेवा कार्य मे प्रकाश दुबे, भूरा जाटव ,के साथ माँ विजयासन इंस्टीटयूट की बेटियाँ भी योगदान करती है।