मगरमच्छ ट्रांसफर करने के टास्क में दिव्यांका को चेहरे पर चोट लगी

मगरमच्छ ट्रांसफर करने के टास्क में दिव्यांका को चेहरे पर चोट लगी

MUMBAI: आखिरकार खतरों के खिलाड़ी 11 (khataron ke khiladi 11) का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हो गया। अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला और सौरभ राज जैन जैसे कंटेस्टेंट्स ने शानदार ढंग से करके बेस्ट देने में कामयाबी हासिल की। लेकिन पहले दिन सारी लाइमलाइट चुराने वाली थीं दिव्यांका त्रिपाठी। जिन्हें देखकर न केवल उनके प्रशंसक और दर्शक, बल्कि होस्ट रोहित शेट्टी भी दंग रह गए। दिव्यांका के इस फियरलेस अवतार को देखकर दूसरे कन्टेस्टेंट ही नहीं बल्कि रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए। शेट्टी ने उन्हें फाइनलिस्ट में से एक के रूप में बताकर उन्हें कॉम्पलिमेंट भी दिया।

चेहरे पर भी लगी चोट
पहले दिन के टास्क में से एक में मगरमच्छ और इगुआना थे। हम में से कई लोग बिना सोचे-समझे पीछे हट जाते, लेकिन दिव्यांका ने बिना किसी डर के इसे पूरा किया। टास्क इगुआना और मगरमच्छों को एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स में ट्रांसफर करना था। टास्क को करते हुए दिव्यांका के चेहरे पर मामूली कट लगा, लेकिन उन्होंने अपना टास्क पूरा कर लिया।

हमेशा शो में आना चाहती थीं दिव्यांका
एक इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने निडर होने का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, “मैं हमेशा से एडवेंचर की दीवानी रही हूं। लेकिन दुर्भाग्य से, मुझे उतना अनुभव कभी नहीं मिला जितना मुझे पसंद था। हर बार जब मैं खतरों के खिलाड़ी देखती, तो मैं अपने आप से सोचती कि रेप्टाइल्स के बीच होना, स्टंट करना और अपने डर से लड़ाई करना कितना अद्भुत होगा। सौभाग्य से, मुझे इस शो के लिए ऑफर तब मिला जब मेरा पिछले शो ख़तम ही हुआ था।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!