
दीवाली एवं छठ सुपर फास्ट स्पेशल की अवधि एक-एक ट्रिप बढ़ी
इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा दीवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति से दानापुर (Rani Kamalapati to Danapur) के मध्य तीन-तीन ट्रिप चल रही गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, (Train No. 01663/01664 Rani Kamalapati-Danapur-Rani Kamalapati) दीवाली, छठ सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (Chhath Superfast Express Special Train) की एक-एक ट्रिप बढ़ाई गई है।
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (Train No. 01663 Rani Kamlapati – Danapur Superfast Express Special) 01 नवंबर 2022 को रानी कमलापति स्टेशन से 14.20 बजे प्रस्थान कर, 15.20 बजे होशंगाबाद पहुंचेगी, 15.22 बजे होशंगाबाद से प्रस्थान कर, 15.50 बजे इटारसी, 17.10 बजे पिपरिया, 18.33 बजे नसिंहपुर, 19.35 बजे जबलपुर, 20.23 बजे सिहोरा रोड, 21.00 बजे कटनी, 21.48 बजे मैहर, 22.40 बजे सतना, अगले दिन 00.10 बजे मानिकपुर, 01.55 बजे प्रयागराज छिवकी और 08.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01664 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (Train No. 01664 Danapur – Rani Kamlapati Superfast Express Special) 02 नवंबर 2022 को दानापुर स्टेशन से 12.45 बजे प्रस्थान कर, 20.55 बजे प्रयागराज छिवकी, 23.55 बजे मानिकपुर, अगले दिन 00.55 बजे सतना, 01.28 बजे मैहर, 02.30 बजे कटनी, 03.13 बजे सिहोरा रोड, 03.50 बजे जबलपुर, 05.00 बजे नसिंहपुर, 06.10 बजे पिपरिया, 07.10 बजे इटारसी, 07.53 बजे होशंगाबाद और 09.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
इससे पूर्व गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल को 21, 26, एवं 31 अक्टूबर को (तीन ट्रिप) रानी कमलापति स्टेशन से तथा गाड़ी संख्या 01664 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल को 22, 27 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2022 को (तीन ट्रिप) दानापुर स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया गया था।
कोच कम्पोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी एवं 01 जनरेटर कारसहित कुल 21 कोच रहेंगे।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।