दीपावली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन
होशंगाबाद। पाठक मंच व्दारा दीपावली मिलन समारोह एंव काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
पाठक मंच के जिला संयोजक केप्टिन करैया ने बताया की साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा संचालित पाठक मंच का लंबे अंतराल के बाद होशंगाबाद में पुनः गठन होने पर दीपावली मिलन समारोह एंव काव्य गोष्ठी का आयोजन 22 नवंबर रविवार को दोपहर 3 बजे से मनोज दुबे के निवास पर पर्यटन घाट के सामने किया जा रहा है। पाठक मंच के मनोज दुबे ने सभी सदस्यों से आव्हान किया है समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।