---Advertisement---

मध्यप्रदेश के लिए मिसाल पेश करें, डीजे, मैरिज गार्डन संचालक

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • परीक्षाओं को देखते हुए प्रशासन ने बुलायी डीजे, मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक
  • अधिकारियों ने कहा, आपका शहर है और बच्चे और बुजुर्ग भी आपके अपने हैं
  • बार-बार समझाईश की नौबत न लाएं, अप्रिय निर्णय न लेना पड़े इसका ध्यान रखें

इटारसी। पुलिस और प्रशासन ने आज शहर के डीजे संचालक, मैरिज गार्डन संचालकों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिये हैं कि डीजे और मैरिज गार्डन में साउंड रात दस बजे के बाद नहीं सुनाई दे, अन्यथा अब प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि यह अंतिम बार समझाईश है, डीजे और मैरिज गार्डन संचालक प्रयास करें कि बार-बार समझाईश की नौबत न आए या हमें सख्ती से पेश न आना पड़े। परीक्षाओं का समय है, विद्यार्थियों और नागरिकों के हमारे पास कॉल आ रहे हैं, आप स्वयं अपने संगठन में निर्णय लें कि रात 10 के बाद न तो डीजे बजेगा और ना ही मैरिज गार्डन में कोई साउंड। ऐसे में कोई आपको मजबूर नहीं करेगा। स्वयं पहल करके निर्णय लें और प्रदेश में इटारसी की एक मिसाल पेश करें।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव, आईएएस, एसडीओपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार शक्ति सिंह, टीआई गौर गौरव सिंह बुंदेला सहित नगर के अनेक डीजे संचालक और मैरिज गार्डन संचालक उपस्थित थे।

गाइड लाइन का पालन करें

एसडीएम टी प्रतीक रावत ने कहा, डीजे और साउंड के लिए एक गाइड लाइन तय है, उसका सभी को पालन करना है। शादियां और धार्मिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। हमने गाइड लाइन दी है, उसका पालन करने के निर्देश भी हैं, लेकिन देखने में आ रहा है कि उसका पालन नहीं किया जा रहा है। जो लिमिट तय है, उसके अनुसार ही डीजे और साउंड की आवाज रखें, वाल्यूम कम रखें, यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो हानिकारक है ही, स्वयं के लिए भी कम घातक नहीं है। हम कोई कार्रवाई करें, इससे पहले समझाना आवश्यक समझा है, अब भी पालन नहीं किया तो कार्रवाई होगी, कृपया आप स्वयं समझदारी का परिचय दें, क्योंकि शहर आपका भी हे।

खुद के परिवार को सामने रखकर देखें

एसडीओपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आप लोग स्वयं के परिवार को सामने रखकर देखें कि आपके घर के बच्चे और बुजुर्गों पर इसका असर होगा तो क्या होगा? आपके घर में भी बच्चे और बुजुर्ग हैं, आप स्वयं निर्णय लें और प्रदेश में अपने शहर की एक मिसाल पेश करें, आप नियमों का पालन करेंगे तो पुलिस को सख्ती करने की कोई जरूरत नहीं होगी। आपका भी व्यवसाय है, हम नहीं चाहते कि आपका नुकसान हो, इसलिए ऐसे हालात निर्मित न होने दें कि पुलिस को सख्ती न करने पड़े। एसडीओपी ने कहा कि किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो, ऐसे प्रयास करें और आप स्वयं ही पहल करके मानवता का परिचय दें और नियम पालन करें।

रोज आ रही हैं लोगों की शिकायतें

टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने कहा कि हर रोज किसी न किसी जगह से टेलीफोनिक शिकायतें आ रही हैं। इस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और बच्चों का अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। कृपया यह स्थिति निर्मित न होने दें कि हमें जब्ती जैसी अप्रिय कार्रवाई करना पड़े। बार-बार आप लोगों की मीटिंग लेकर समझाना भी ठीक नहीं है, आप लोग स्वयं समझदार और परिपक्व हैं, अपने स्वयं के विवेक से निर्णय लें कि हमें अपने शहर के विद्यार्थियों के कॅरियर और बुजुर्ग तथा बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर काम करना चाहिए। कल ही सिवनी मालवा में डीजे की तेज आवाज के कारण एक दुकान के शीशे टूटकर नीचे गिरे हैं, यह बेहद खतरनाक स्थिति हो सकती है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.