---Advertisement---

कोविड के गिरते ग्राफ को देखकर न गिरा दें मास्क, अभी तो आना है मार्च

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

पीछे की तरफ देखकर समझें, जियें आगे की तरफ : सारिका

इटारसी। अतीत की गलतियों और वतर्मान की चुनौतियों का विश्लेषण करके ही सुरक्षित भविष्य का निधार्रण हो सकता है। कोविड (Kovid) से बचाव के लिये इतिहास के बारे में कहा जाने वाला यह तथ्य सटीक सिद्ध हो सकता है।

यह बात नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (National Award winning science broadcaster Sarika Gharu) ने कोविड जागरूकता कार्यक्रम में कही। सारिका ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (Manoj Sariam) के मार्गदर्शन में किया गया। सारिका ने चार्ट (chart) की मदद से बताया कि अगर हम फरवरी 2021 के समाचार पत्रों की हैडलाईन (headline) पर नजर डालें तो उस समय कोविड की विदाई के संकेत देने वाले सुखद समाचार थे। फरवरी समाप्त होते-होते विशेषज्ञों की चेतावनी आने लगी। मार्च के पहले सप्ताह में नाईट कफ्र्यू (night curfew) की तैयारी तो दूसरे सप्ताह में क्वारेंटाईन (quarantine) करने की बात कही जाने लगी।

तीसरे सप्ताह में सिनेमाघर बंद हुये तो अंतिम सप्ताह में आईसीयू बेड फुल (ICU bed full) होने के समाचार थे। सारिका ने कहा कि चूंकि 2022 में अधिकांश आबादी को वैक्सीन (vaccine) की दोनों डोज लग चुकी है, लेकिन वायरस के नये म्यूटेंट ( mutant) के बारे में कोई सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। भारतीय मौसम की परिस्थितियों में वायरस (virus) के व्यवहार को समझने मार्च का सावधानी से इंतजार करना चाहिये। इसलिये 2021 से समझें कोविड के व्यवहार को और मास्क और टीके के साथ तैयारी करें मार्च 2022 की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.