इटारसी। कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के दौरान सुनसान शहर में शरारती तत्वों की हरकतें भी प्रारंभ हो गयी हैं। रात के वक्त सुनसान गलियों का फायदा उठाकर ये अपनी नापाक करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात गांधी नगर हाजी मंजिल वाली गली में रहने वाले शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अचलेश्वर दयाल (Dr. Achleshwar Dayal) की कार में तोडफ़ोड़ की गई है। डॉ.दयाल के घर के सामने रखी उनकी कार क्रमांक एमपी 04, सीडब्ल्यू 8118 में तोडफ़ोड़ की गई है।











