डॉक्टर्स ने गाये गीत, हेमंत कुमार और महेन्द्र कपूर को याद किया

डॉक्टर्स ने गाये गीत, हेमंत कुमार और महेन्द्र कपूर को याद किया

इटारसी। साईं कृष्णा (Sai Krishna) के हॉल में हुए संगीतमय कार्यक्रम में इटारसी (Itarsi) के डाक्टर्स ने फिल्मी गीत गाये। कार्यक्रम खेल, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था ने डॉक्टर्स और उनके परिवारों के मनोरंजन के लिए किया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ आरबी अग्रवाल (Dr., Dr. RB Agarwal), डॉ रामेश्वर दयाल (Dr. Rameshwar Dayal), डॉ केसी साहू (Dr. KC Sahu) एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रवलन करके किया। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ आरबी अग्रवाल ने इतनी शक्ति हमें देना दाता गाया। डॉ अशोक सोनी ने तुझको पुकारे मेरा प्यार, डॉ राजेश गुप्ता ने, है अपना दिल तो आवारा, डॉ मनीष गुप्ता ने दिल में हो तुम, डॉ अभिषेक सोनी ने फूलों के रंग से, डॉ दीपक बिस्वास ने तुम पुकार लो, डॉ बीके बिस्वास ने मेरा जीवन कोरा कागज़, डॉ रूपेश गौर ने ओ हंसिनी कहां उड़ चली और डॉ राकेश बत्रा ने ये दिल न होता बेचारा, दन्त चिकित्सक डॉ शील चन्द्र अग्रवाल ने रिमझिम गिरे सावन गीत गाया।
इटारसी के अन्य गायकों ने हेमंत कुमार और महेंद्र कपूर की स्मृति में उनके गीत प्रस्तुत किये। योगेश पुरकर संजू ने हेमंत कुमार का गीत न तुम हमें जानों, राजेश सिंह ने न ये चांद होगा, विनोद पाण्डेय ने किसी पत्थर की मूरत से, प्रतापमणि प्रजापति ने तुम अगर साथ देने का वादा करो, लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन (Lions Club Itarsi Sudarshan) के दो सदस्यों संदीप तिवारी ने महेंद्र कपूर का गीत नीले गगन के तले धरती का प्यार पले और अनीता राठौर ने तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया गीत गाया। क्लब सदस्य एवं इसका संस्था अध्यक्ष बीबीआर गांधी ने महेंद्र कपूर का गीत आंखों में कय़ामत के काजल गाया.
बुरहानपुर के विजय सुखवानी ने कार्यक्रम के उद्देश्य की खुले दिल से प्रशंसा की। साहित्यकार विनोद कुशवाहा ने कुछ कविताओं की पंक्तियों को सुनाते हुये दर्शकों का मनोरंजन किया। विशेष रूप से उपस्थित सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के रेंजर सुरेश वर्मा ने मो रफ़ी के प्रसिद्द गीत मैं कहीं कवि न बन जाऊं, सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व डिप्टी डायरेक्टर संदीप फेलोस ने आयोजन की सराहना की। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं सीएम राइज इंचार्ज रामाशीष पांडेय ने मुकेश का एक खूबसूरत गीत तौबा ये मतवाली चाल गाया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!