वृत्त चित्र प्रदर्शन व सेवा पत्रिका विमोचन होगा 8 को

इटारसी। सेवा के चार आयामों, शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरण व स्वाबलंवन के क्षेत्रों में प्रदेश भर में सेवारत, समर्पित सेवा भारती मध्यभारत की नर्मदापुरम जिला इकाई द्वारा वृत्त चित्र प्रदर्शन व सेवा पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नर्मदापुरम सोजान सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में, वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार चंद्रकांत अग्रवाल की अध्यक्षता व मुख्य वक्ता विक्रम सिंह, प्रांत सह सेवा प्रमुख के सानिध्य में, 8 जनवरी, रविवार को दोपहर 3 बजे से अग्निहोत्री गार्डन, नर्मदापुरम में आयोजित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश सांवरिया, इटारसी ने बताया कि सेवा कार्य में समय का त्याग करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ ही धन के समर्पण की भी महती भूमिका होती है। अतः नर्मदापुरम जिले में सेवा कार्यों को गति प्रदान करने व स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु सेवा भारती द्वारा अपने उद्देश्यों, कार्यों, आदि से परिचित कराने के भाव से जिला स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सेवा भारती जिला नर्मदापुरम मध्यभारत प्रांत की जिला समिति के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, उद्योगपति इटारसी, सचिव लक्ष्मण बैस, डिवाइन बिल्डर्स, कोषाध्यक्ष आनंद पारे, बिल्डर्स, नर्मदापुरम, उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, बंजारा बिल्डर्स, सहसचिव डॉ. हर्षल कावरे, आशीर्वाद हास्पिटल, उपाध्यक्ष गण डीएस दांगी, सेवानिवृत्त अधिकारी, आशुतोष शर्मा, संचालक, सेमेरिटनस् ग्रुप ऑफ स्कूल, जसवंत पटेल, उन्नत कृषक, सदस्य विवेक भदौरिया सीवी रमन आईटीआई संचालक भगवान पटेल, स्कूल संचालक छाया खण्डेलवाल, मनिका गुप्ता व आमंत्रित सदस्य देवीसिंह मीणा ने जिले के सभी सेवा भावी गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!