---Advertisement---

ब्लॉक लेवल खेल प्रतियोगिता में डोंगरवाड़ा और मेहरागांव जीते

By
—
On:
Follow Us

होशंगाबाद। जनपद पंचायत के तत्वावधान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Government Girls Higher Secondary School) में विकास खंड स्तरीय ग्रामीण बालीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मप्र तैराकी संघ (MP Swimming Association) के अध्यक्ष पीयूष शर्मा (President Piyush Sharma), जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल (District Sports and Youth Welfare Officer Uma Patel), जनपद पंचायत के विकास विस्तार अधिकारी प्रभात मिश्रा, वीरेन्द्र कोरी, प्राचार्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की उपस्थिति में हुआ।
प्रतियोगिता में होशंगाबाद ब्लाक की 08 बालक एवं तीन बालिका टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता नाक आउट पद्धति पर हुई। बालिका वर्ग में फाइनल मैच डोगरवाड़ा एवं निमसाडिय़ा के बीच हुआ डोंगरवाड़ा ने यह मैच एक तरफा मैच में 15-2, 15-5 से जीत लिया। बालक वर्ग में फाइनल मेन निमसाडिय़ा एवं मेहरागांव के बीच हुआ पहला सेट निमसाडिय़ा ने 25-24 से जीता दूसरा सेट मेहरागांव के ने 25-12 से जीता। अंतिम सेट में मेहरागांव ने 18-16 से मैच जीत लिया।

15
पुरस्कार के अवसर पर हेमंत सूत्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होशंगाबाद एवं जिला खेल अधिकारी उमा पटैल ने विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रामकुमार गौर स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जनपद पंचायत होशंगाबाद, महेन्द्र पचलानिया ब्लॉक समन्वयक खेल विभाग, बख्तावर खान, आरती शर्मा, आलोक रापजपूत, प्रकाश चौरे, रोहित गौर, बीपी चौर, राकेश सराठे, मथुरा प्रसाद मलैया, वंदना रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.