---Advertisement---

बारिश में पेड़ के नीचे खड़े होकर बिजली को न दें आमंत्रण

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। अप्रैल माह में गर्मी का अहसास को भुलाते हुये छाते, रेनकोट की याद दिलाने वाली बारिश ने सभी निर्धारित कार्यक्रमों पर असर डाला है। अब जबकि गर्मी से बचने की तैयारी की जा रही थी तब ही बारिश अपना ट्रेलर दिखा रही है। इस बारिश के साथ डराने वाली बिजली की चमक और गर्जना कई लोगों में भय उत्पन्न कर रही है। अपने दैनिक कार्यों को करते समय कई बार आम लोग इस बारिश से बचने पेड़ों के नीचे खड़े होकर बचने का प्रयास करते हैं। यह जहां कुछ देर तक भीगने से तो बचा सकता है, लेकिन आसमानी बिजली को आपकी ओर आमंत्रित भी कर सकता है।

इस बारे में सतर्क करने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बिजली से बचाव के लिये जागरूक कर रही हैं। बादल गरजे, बिजली चमके, नहीं खड़े होना पेड़ के पास, बात यह खास रखना है याद, इस तरह का गीतमय संदेश देकर सारिका द्वारा आपदा प्रबंधन के बारे में सतर्क किया जा रहा है। सारिका ने बताया कि बरसात के इन दिनों में आकाशीय बिजली के गिरने से नुकसान की खबरें आती रहती हैं। पेड़ के नीचे खड़े रहने वाले अक्सर इसके शिकार होते हैं। चूंकि बिजली किसी सहारे से पृथ्वी तक पहुंचना चाहती है इस कारण बिजली पेड़ों की तरफ आकर्षित होती है। सारिका ने कहा कि बिजली चमकते समय वृक्ष के नीचे न खड़े हों।

किसी मकान में आश्रय ले सकते हैं। अगर बंद वाहन में यात्रा कर रहे हैं तो वाहन के अंदर ही रहें। खुली छत वाले वाहन में यात्रा न करें। बिजली या अन्य धातु के खंभे से दूर रहें। घर में रहते हुये बिजली के उपकरणों से दूर रहें। खिड़कियां एवं दरवाजे बंद रखें। घर की पाइप लाइन अगर धातु की है, तो नल आदि से दूर रहें। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुये बाहर निकलने का निर्णय लें।

क्या है आकाशीय बिजली

सारिका ने बताया कि बिजली कड़कना प्राकृतिक है। बादलों के अंदर गर्म हवा की गति से धन आवेश ऊपर की ओर तथा नीचे ठंडी हवा होने से ऋण आवेश रहता है। जब इस आवेश की मात्रा अधिक हो जाती है तो इसके पृथ्वी पर गिरने की आशंका बढ़ जाती है। वह किसी सुचालक की तलाश करके पृथ्वी तक आना चाहती है और यह काम पेड़ या खंभे करते हैं। इसके नीचे खड़ा व्यक्ति पानी से तो कुछ देर बच सकता है, लेकिन बिजली गिरने की दुर्घटना की सभावना बढ़ जाती है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.