---Advertisement---

वार्ड 8 में कल से डबल विकेट क्रिकेट का महासंग्राम, विजेताओं को मिलेंगे 11,000 नगद

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। खेल भावना को बढ़ावा देने और युवाओं में आपसी एकता मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड 8 के युवाओं ने एक पहल की है। बीसीसी क्लब के तत्वावधान में कल, रविवार, 26 अक्टूबर को डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक प्रतियोगिता पीपल मोहल्ला स्थित हाईस्कूल मैदान पर सुबह ठीक 10 बजे से प्रारंभ होगी।

जिले सहित अन्य शहरों की टीमें होंगी शामिल

आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रतियोगिता केवल स्थानीय टीमों तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें जिले सहित अन्य शहरों के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ी और दर्शक दोनों ही एक शानदार दिन का अनुभव करें।

आकर्षण : बड़ी पुरस्कार राशि

प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए क्लब द्वारा बड़ी पुरस्कार राशि रखी गई है। विजेता टीम को 11,000 नगद पुरस्कार के साथ आकर्षक ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 5,500 नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी। इस आयोजन को सफल बनाने में नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पशुपतिनाथ धाम मंदिर समिति अध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान, और वार्ड पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया का विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में हाईस्कूल मैदान पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करें। प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.