---Advertisement---

नर्मदा तट पर डॉ. बलदेव यादव का स्वागत, यादव महासभा युवा विंग के बने प्रदेश महासचिव

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। पवित्र मां नर्मदा के तट पर स्थित प्रसिद्ध बालाजी हनुमान मंदिर प्रांगण में यादव समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह और स्नेह भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर यादव के निर्देश पर डॉ. बलदेव यादव को युवा विंग का प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में रखा गया था।

इस नियुक्ति से स्थानीय समाज में हर्ष की लहर है।कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. बलदेव यादव का पुष्पमाला पहनाकर और शॉल-श्रीफल से आदरपूर्वक आत्मीय स्वागत किया।

संगठन और सामाजिक उत्थान पर जोर

समारोह के प्रमुख वक्ता और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अभियोजक एडवोकेट मुकेश यादव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करना होगा। यादव समुदाय को संगठित करके ही हम सामाजिक उत्थान, शिक्षा और विकास के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थितिइस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए यादव समाज के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में पहुंचे।

इस अवसर पर एडवोकेट मधुसूदन यादव प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ. मनीष देवड़ा प्रदेश महासचिव, मुकेश यादव भिलाड़िया प्रदेश सचिव, और कपिल यादव निटाया प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा विंग, जिला व स्थानीय पदाधिकारी राजेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, नर्मदापुरम शहरी, राजेश यादव जिला अध्यक्ष, ग्रामीण, रुपेश यादव युवा विंग जिला अध्यक्ष, शहरी, और नरेंद्र पटेल पार्षद सहित गणमान्य नागरिक ललित मोहन यादव, कन्हैया यादव, प्रमोद यादव, मांगीलाल यादव, आशीष यादव, सरदार यादव, और चिमन यादव सहित समाज के सैकड़ों बंधु मौजूद थे।

स्नेह भोज के साथ हुआ समापन

समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों ने डॉ. बलदेव यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और संगठन में उनके सकारात्मक योगदान की कामना की। कार्यक्रम का समापन एक सामूहिक स्नेह भोज के साथ हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकजुटता के संकल्प को दोहराया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!