डॉ सतीश मप्र जनचेतना लेखक संघ के जिला अध्यक्ष मनोनीत

डॉ सतीश मप्र जनचेतना लेखक संघ के जिला अध्यक्ष मनोनीत

इटारसी। मप्र जन चेतना लेखक संघ के प्रांतीय संयोजक विनोद कुशवाहा ने प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र सोनी तथा संभागीय अध्यक्ष आशीष दुबे की अनुशंसा पर युवा लेखक, सुप्रसिद्ध शायर, कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ सतीश शमी को मप्र जन चेतना लेखक संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉ. शमी ने संस्था की गतिविधियों में सहयोग के लिए संयोजक विनोद कुशवाहा की अनुशंसा पर सर्वश्री मदन बड़कुर तन्हाई, एसआर धोटे, गुलाबदास भूमरकर, विनय चौरे, तरुण तिवारी तरु, प्रमोद रघुवंशी, बृजमोहन सोलंकी, सतीश पाराशर, सौरभ दुबे, राजेश व्यास, अवनीन्द्र दुबे को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया है। डॉ सतीश शमी व कार्यकारिणी सदस्यों को उनके मनोनयन पर सर्वश्री रामवल्लभ गुप्त, मोहन झलिया, माखनलाल मालवीय, रंगकर्मी सरताज सिंह, श्याम शिवदासानी, राजेश दुबे, विकास उपाध्याय, गिरीश पटेल, रामाशीष पांडे, मुकेश मैना, संजय राज, मनोरमा मनु, प्रमिला किरण, रवि बिजलानी आदि ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए अपनी बधाई प्रेषित की है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!