इटारसी। शहर के व्यस्त इलाकों में खुलेआम शराब पीकर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को इटारसी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पत्ती बाजार क्षेत्र में पुलिस ने बलवंत सिंह तोमर 39, निवासी ग्राम जावली माखन नगर को पकड़ा। आरोपी खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा था। उसके पास से देशी शराब का आधा खाली क्वार्टर और डिस्पोजल जब्त किया।
इसी तरह से बैल बाजार क्षेत्र में पुलिस टीम ने अशोक कुसराम 36, निवासी ग्राम जावली को रंगे हाथों शराब पीते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब का आधा खाली क्वार्टर बरामद हुआ। उक्त कार्रवाई में आरक्षक संदीप अजनेरिया और संजय पाठक की मुख्य भूमिका रही।










