आरपीएफ के लिए खरीदे वाहनों को डीआरएम ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल। रेल सुरक्षा बल के आधुनिकीकरण के तहत रेल सुरक्षा बल, भोपाल मंडल द्वारा बल की आवश्यकताओं के लिए खरीदे वाहनों को आज डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आरपीएफ द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान को विशेषकर बन्दोबस्त ड्यूटी, अतिक्रमण हटाओ ड्यूटी तथा विशेष आवश्यकता के दौरान यातायात साधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बल को तुरंत गतिमान करने लिये एमएण्डपी प्रोग्राम 2020-21 के तहत बदलाव खाते पर खरीदी गई 45 सीटर बस के अतिरिक्त रेल सुरक्षा बल पोस्टों तथा आउट पोस्टों के लिये बल सदस्यों को विशेष परिस्थिति के दौरान सेक्शन चेकिंग घटना स्थल अटैन्ड करने व पुलिस आदि से समन्वय के लिये एक स्थान व कार्यालय से दूसरे स्थान आवागमन हेतु एमएण्डपी प्रोग्राम 2021-22 के तहत अतिरिक्त खाते पर खरीदे 12 नग दो पहिया वाहनों को आज डीआरएम कार्यालय प्रांगण से मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर एवं योगेश कुमार सक्सेना, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) बी. राम कृष्णा एवं सभी विभागाध्यक्ष अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी, रेल सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेल सुरक्षा बल मंडल में अच्छा काम कर रहा है। भोपाल रेल मंडल के रेल सुरक्षा बल कर्मी कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ यात्रियों की मदद करने, जीवन रक्षा, रेल संपत्ति एवं यात्रियों के सामानों की सुरक्षा में भी सराहनीय भूमिका तत्परता से निभा रहे हैं। डीआरएम ने रेल सुरक्षा बल कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठ रहकर रेल संपत्ति की रक्षा और यात्रियों की सुरक्षा उत्साह, लगन एवं सतर्कता से करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!