---Advertisement---

संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने डीआरएम ने किया खंडवा-इटारसी रेल खंड का निरीक्षण

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय (DRM Saurabh Bandopadhyay) ने विभागाध्यक्षों के साथ मंडल के खंडवा-इटारसी रेल खंड (Khandwa-Itarsi Railway Section) का विंडो (खिड़की) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने इस रेल खंड पर स्थित रेल पुलों, रेल पथ, ओएचई, संबद्ध उपकरण एवं सिग्नल प्रणाली का सघन निरीक्षण किया एवं कार्य क्षमता को परखा तथा आवश्यक सुधार के के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

खिरकिया स्टेशन (Khirkiya Station) पर डीआरएम ने स्टेशन परिसर का मुआयना किया। स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिंग एरिया की साफ-सफाई का जायजा लिया एवं जरूरी सुधार करने के निर्देश दिये। रेल संरक्षा से जुड़े उपकरणों, सिग्नल प्रणाली का जायजा लिया। हरदा स्टेशन (Harda Station) के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की साफ सफाई, आरक्षण कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण कर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों एवं रेल कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और जरूरी सुधार के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिए। सिग्नलिंग उपकरणों की कार्य प्रणाली की जांच की एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया।

बानापुरा स्टेशन (Banapura Station) पर निरीक्षण के दौरान स्टेशन की साफ सफाई एवं यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया एवं रेल संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फील्ड कर्मचारियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान खिरकिया (Khirkiya), हरदा ( Harda) एवं बानापुरा स्टेशन पर रेल संरक्षा एवं सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रेल के रेलपथ अनुरक्षकों (ट्रैक मैनों), रेलपथ निरीक्षकों, ओएचई एवं सिग्नल से जुड़े लगभग 200 कर्मचारियों के साथ संवाद कर सिग्नलिंग उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच करने, सिग्नल की दृश्यता, दुर्घटना/डीरेलमेंट की रोकथाम, रेलपथ पर रनओवर की घटनाओं की रोकथाम आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा कर संरक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए एवं स्वयं की सुरक्षा के बारे में समझाया।

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी रेल कर्मियों को संदेश देते हुए कहा है कि संरक्षा सर्वोपरि है और सभी रेल कर्मी ध्यान रखें कि हमारी पहली जिम्मेदारी सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन की है। कोई भी लापरवाही अथवा चूक ना हो, इसके लिए जरूरी है कि सभी रेलकर्मी शारीरिक और मानसिक रूप से हमेशा चुस्त, दुरुस्त एवं कार्य के प्रति सजग रहें। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रवींद्र शर्मा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर (टेली.) राव अभिषेक सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) दिलीप कुमार मीना सहित संरक्षा, इंजीनियरिंग, सिग्नल, विद्युत (टीआरडी) विभाग के अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.