डीएसपी राजेश चेची ने किया गुल्लक गर्ल को प्रोत्साहित

डीएसपी राजेश चेची ने किया गुल्लक गर्ल को प्रोत्साहित

– नई दिल्ली से पत्रकार उषा माहना :
नई दिल्ली। डी.एस.पी. राजेश चेची सी.एम. फ़्लाइंग स्कार्ट ने नन्ही सृष्टी गुलाटी को उनके नेक कार्यों के लिए प्रोत्साहित ओर आशीर्वाद दिया। राजेश चेची द्वारा नन्ही परी सृष्टी गुलाटी (Gullak girl) को भेंट स्वरूप एक कलम दी गई जिसे पाकर बेबी सृष्टी बहुत ही प्रसन्न नजर आई। राजेश चेची फरीदाबाद के प्रसिद्ध ओर ईमानदार अफसर के रूप में जाने जाते है। पहली बार सृष्टी गुलाटी द्वारा किसी बड़े अधिकारी से मिलना भी बड़े गर्व की बात है।
सृष्टी गुलाटी हर कदम दर कदम आगे बढ़ रही हैं। हर कोई नन्ही सृष्टी के नेक कार्यो की प्रशंसा कर रहे है। कभी रिकॉर्ड गर्ल, कभी बेबी गर्ल, मास्क गर्ल ओर अब गुल्लक गर्ल। अपने इन्ही नेक ओर सामाजिक कार्यों के लिए सृष्टी गुलाटी को एक मिसाल के तौर पर जाना जाता है।
प्रथम बार भेंट स्वरूप नन्ही सृष्टि गुलाटी द्वारा राजेश चेची को पक्षियों का सकोरा, गुल्लक मास्क ओर सेनिटोज़र वितरित किए गए, जिसके परिणाम स्वरूप डी.एस.पी. राजेश चेची द्वारा सृष्टी बेटी को उपहार स्वरूप एक कलम के साथ ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद प्रदान किया गया।

राजेश चेची ने कहा कि धन्य है वे माता-पिता जिन्होंने बेटी को बचपन से ही सामाजिक और नेक कार्यो के लिए प्रेरित किया। आज हमने सृष्टी को बेबी डी.एस.पी सृष्टी गुलाटी बनाया। इसके लिए बेटी को कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि वह बड़ी होकर एक दिन जरूर बड़ी अधिकारी बने। पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि बेटी सदा आगे बढे ओर अच्छी पढ़ाई कर कामयाब हो यही कामना है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: