इटारसी। कृषि उपज मंडी में दो दिन खरीद कार्य नहीं होगा। मंडी प्रशासन ने किसानों से 25 एवं 26 फरवरी को अपनी उपज लेकर मंडी परिसर में नहीं आने का अनुरोध किया है। मंडी में अत्यधिक आवक होने और जगह नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया है।
मंडी में भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम टी प्रतीक राव के आदेश से आज 24 फरवरी की शाम 5 बजे से 26 फरवरी 25 तक मंडी प्रांगण में प्रवेश बन्द कर दिया है। शिवरात्रि अवकाश के पश्चात 27 फरवरी 25 को प्रात: 4 बजे से मंडी प्रांगण में ट्रैक्टर-ट्राली को कृषि उपज के विक्रय हेतु प्रवेश दिया जाएगा।









