इटारसी। जिला प्रशासन ने गर्मी के मौसम को देखते हुये सभी स्कूलों में सुबह से दोपहर 12बजे तक क्लास लगाने और दोपहर 12 बजे छुट्टी करने के आदेश जारी किये हैं। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा की ओर से जारी आदेश आज से ही लागू हो गये हैं। अनेक सरकारी स्कूलों में आज से ही यह आदेश लागू कर दिया है।
कलेक्टर ने कहा कि तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी/प्ले ग्रुप तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। परीक्षाएं यथावत चलेंगी।
नर्मदापुरम में स्कूल का समय अब क्या होगा?
नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने गर्मी के मौसम को देखते हुये सभी स्कूलों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12बजे तक क्लास लगाने और दोपहर 12 बजे छुट्टी करने के आदेश जारी किये हैं।
क्या परीक्षा का समय भी बदल जायेगा?
तापमान में वृद्धि होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी/प्ले ग्रुप तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। परीक्षाएं यथावत चलेंगी।