इटारसी। पिछले एक सप्ताह में हुई झमाझम बारिश से तवा बांध जुलाई के लक्ष्य तक पहुंच रहा है। अभी करीब बीस दिन हैं और बांध के जुलाई के कोटे का पानी प्राप्त करने में महज पांच फिट पानी की दरकार है। आज शाम 6 बजे बांध का जलस्तर 1152.70 फिट था और बांध 64 फीसद भर चुका है।
पचमढ़ी, तवाबांध के कैचमेंट एरिया सहित बैतूल जिले में पिछले एक सप्ताह में हुई झमाझम बारिश ने बांध में अच्छा पानी भर दिया है। आज भी बांध के कैचमेंट एरिया में 3.80 मिमी वर्षा हुई जबकि अब तक यहां 506 मिमी वर्षा हो चुकी है। 31 जुलाई तक बांध में 1158 फिट पानी का लक्ष्य है, और आज की स्थिति में यह केवल पांच फिट दूर है, मौसम विभाग का जैसा आगामी दिनों में बारिश का पूर्वानुमान है, उसके अनुसार बारिश हुई तो बांध का यह लक्ष्य 31 जुलाई से पूर्व ही प्राप्त हो जाएगा।










