---Advertisement---

प्री- मानसून मेंटेनेंस के कारण कल संपूर्ण इटारसी शहर में तीन घंटे नहीं मिलेगी बिजली

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। मंगलवार, 7 मई को पूरे शहर में तीन घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Madhya Pradesh Madhyakshetra Electricity Distribution Company) के अनुसार इस दौरान 33 केवी 1 एवं 2 से जुड़े सभी उपकेन्द्र और फीडर्स पर प्री-मानसून मेंटेनेंस (Pre-Monsoon Maintenance) का कार्य किया जाएगा।

बिजली कंपनी के अनुसार 7 मई, मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी 1 एवं 2 से निर्गमित पीपल मोहल्ला उपकेंद्र, न्यास उपकेंद्र, बूढ़ी माता उपकेंद्र, ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र, ग्रैंड एवेन्यू उपकेंद्र से संचालित सभी 11केवी फीडर एवं आईटीसी फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 2 तक प्री मानसून मेंटेनेंस के कारण बंद रहेंगे।

इससे संपूर्ण इटारसी शहर (Itarsi City) प्रभावित रहेगा। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.