इटारसी। शहर के पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित 11 केवी टाउन फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस वजह से आज गुरुवार, 4 जून को सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मेंटेनेंस कार्य के कारण मुख्य रूप से पीपल मोहल्ला, गैरेज लाइन, लाइन एरिया, बाजार क्षेत्र, नेहरू गंज, जीन मोहल्ला, स्टेडियम क्षेत्र, तालाब एरिया और सराफा लाइन सहित आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में तीन घंटे तक बिजली कटौती रहेगी।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की स्थिति के अनुसार इस समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए बिजली गुल होने से पहले ही अपने जरूरी कार्य निपटाने की सलाह दी गई है।












