इटारसी। आज पंजाबी समाज ने बैसाखी पर्व के अवसर पर नगर के लोगों को गर्मी से बचाने आरएमएस चौक पर छांछ का वितरण किया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने गर्मी से राहत पाने मसाला छांछ का सेवन किया।
समाज के इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज के अध्यक्ष कर्मवीर गांधी, सचिव मनोज बत्रा, कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण गांधी, कोषाध्यक्ष बसंत बत्रा, प्रकाश बत्रा, उपाध्यक्ष रवि अठोत्रा, नवनीत कोहली, राजकुमार बत्रा, अजीत मुन्ना अठोत्रा, अशोक पोपली, सुशील जुनेजा, युवा शाखा अध्यक्ष मनोज पोपली, मनीष बत्रा, हैप्पी शर्मा, अमित पोपली, अमन पोपली, श्री राम गांधी, शौकी बत्रा, डॉक्टर रॉकी बत्रा एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।