---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

विवेकानंद जयंती सेवा सप्ताह में युवाओं ने जाना बाल संरक्षण का महत्व, वृद्धजनों का किया सम्मान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में स्वामी विवेकानंद जयंती सेवा सप्ताहांंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। रेडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं बाल संरक्षण क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्वों और बुजुर्गों के अनुभवों से जोडऩा था।

आदर्शों को नमन और बाल संरक्षण की सीख

प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर बाल संरक्षण क्लब की सदस्य शिवानी धुर्वे, माया धुर्वे और मोनिका बामने ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी जा सकती है, जहां शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाता है।

बुजुर्गों के अनुभवों से मिली जीवन की सीख

मुख्य अतिथि वृद्धजन छन्नू लाल साहू और मोहन मालवी को महाविद्यालय परिवार ने शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने युवाओं को संयमित और नियमित जीवन जीने का मंत्र दिया। डॉ. प्रवीण कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बुजुर्गों की सलाह जीवन के कठिन समय में हमारा सटीक मार्गदर्शन करती है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राधा आशीष पांडे के कुशल संचालन में हुए इस आयोजन में सुश्री जोसलिन कुजूर, डॉ. हिमांशु चौरसिया, कामधेनु पठोदिया, डॉ. सतीश ठाकरे, डॉ. महेंद्र चौधरी और श्रीमती संध्या उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन डॉ. प्रवीण कुशवाहा ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.