---Advertisement---

पक्षियों को दाना हेतु मिट्टी के पात्र का किया वितरण

By
On:
Follow Us

इटारसी। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ संरक्षक श्रीमती प्रतिभा दुबे के जन्मदिन के अवसर पर समाज के महिला मंडल ने उनके निज निवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रतिभा दुबे ने उपस्थित सभी महिलाओं को संकल्पित करते हुए इस भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना और पानी देने हेतु मिट्टी के पात्र का वितरण किया।

वही समाज की महिलाओं को इस बात के लिए भी प्रेरित किया कि आज का मेरा जन्मदिन की सार्थकता तब और अच्छी होगी कि आप लोग आने वाले समय की भीषण गर्मी को देखते हुए जल का दुरुपयोग ना हो पानी व्यर्थ बहना नाली में, इस बात को लेकर अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करे।

इस अवसर पर माधवी मिश्रा, किरण तिवारी, प्रीति दुबे, साधना सिलाकारी, नीरू मिश्रा, सुषमा पाण्डेय, सुधा शर्मा, रेखा वैष्णव, सुनीता जोशी, प्रीति दुबे, पूनम तिवारी, ज्योति पाराशर, शीतल तिवारी, रेखा दुबे, पूर्वा दुबे, तान्या दुबे, सरोज शर्मा, अर्चना शर्मा, अल्पना तिवारी, आदि नगर ब्राह्मण महिलाएं मंडल उपस्थित रहा। 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!