
आयुष्मान योजना के तहत मीसाबंदियों को स्वास्थ्य लाभ दिए जाने का होगा प्रयास
-लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
इटारसी। सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र पहरी संघ के बैनर तले स्वागत समारोह व परिचर्चा का आयोजन हुआ। मीसाबंदी एवं मीसाबंदी उत्तराधिकारी परिवारों का संघ, लोकतंत्र सेनानी संघ, लोकतंत्र पहरी संघ नर्मदापुरम/ हरदा के बैनर तले आयोजित स्वागत समारोह एवं परिचर्चा कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी का स्वागत किया गया।
समारोह में परिचर्चा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी ने अपने कहा 2006 में जब लोकतंत्र सेनानी संघ के गठन करने का प्रस्ताव आया तो अधिकांश लोगों ने कहा इस की क्या आवश्यकता है। परंतु धीरे-धीरे सभी ने सहयोग किया। इसके बाद नरसिंहपुर में 2006 में संघ का गठन हुआ। अब मध्यप्रदेश के अन्य प्रदेशों में भी संघ का गठन हो चुका है और सहयोग राशि प्रदान की जाने लगी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की तरह ही दर्जा दिए जाने लगा है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि देश राकेट लांच कर रहा है, हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट 30 करोड़ से 13 सौ करोड़ से भी ज्यादा हो गया है, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी साख बनी है।
कार्यक्रम में दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने कहा कि कि लोकतंत्र सेनानी संघ के परिवारों को महत्व नहीं मिल रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र परिवारों को आयुष्मान योजना के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिल सके, इसका भी प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष रामआसरे वाजपेई, सचिव वीरेंद्र द्विवेदी और कोषाध्यक्ष सुरेश राठौर मंचासीन थे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद यज्ञदत्त लालू गौर, पार्षद शिव किशोर रावत, कपिल ठाकुर, श्याम सोनी, नंदू सोनी, प्रसन्ना हर्ने, फूलचंद यादव, मानव अग्रवाल, सुधांशु मिश्र, चमन सोनी, प्रेम खंडेलवाल सहित अन्य लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।