---Advertisement---

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय केसला ने रचा इतिहास

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – विद्यार्थी केशव उइके ने जेई एडवांस में सफलता प्राप्त की

इटारसी। आदिवासी विकासखंड केसला के एकलव्य आवासीय विद्यालय ने इतिहास रच दिया है। मध्यप्रदेश में संचालित 63 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय केसला ने प्रथम स्थान पर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ इतिहास रचा है। प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय केसला ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 12 वी में 64 विद्यार्थियों में से 62 प्रथम श्रेणी तथा 2 सुपर द्वितीय श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए हैं।

आदिवासी विकास विभाग भारत सरकार एवं आदिवासी विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित एकलव्य विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाता है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय केसला से इस वर्ष 2 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा तथा 3 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में क्वालीफाई किया है। गत वर्ष नीट एवं जेईई परीक्षा का परिणाम निरंक था। विद्यालय के एक विद्यार्थी केशव उइके ने जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त की है।

केशव उईके ने विद्यालय से जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करने वाले पहले विद्यार्थी बनकर शाला का इतिहास बनाया है, वहीं विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की सफलता में कलेक्टर सोनिया मीना एवं विभागीय अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा है। प्राचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया है। प्रदेश में शाला एवं जिले का नाम गौरवान्वित करने पर प्राचार्य एवं जिला अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हंै।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.