इटारसी। न्यू यार्ड इटारसी से सटे महानगरी कॉलोनी में एक घर के सामने विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को उनके बेटे ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार, महानगरी कॉलोनी न्यू यार्ड निवासी सोहनलाल भार्गव 72 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी राकेश पिता सोहनलाल भार्गव ने विवाद किया। आरोपी ने गालियां देते हुए फरियादी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।











