इटारसी। मुख्य मार्ग स्थित एसबीआई तिराहे के पास एक 61 वर्षीय बुजुर्ग के साथ अभद्र गालियां देकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी निवासी फरियादी जयप्रकाश मेघानी उम्र 61 वर्ष, पिता घनश्यामदास मेघानी की शिकायत पर आरोपी धरमपाल गंगवानी और सौरभ गंगवानी दोनों निवासी सिंधी कॉलोनी, गली नंबर 01, इटारसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
घटना रविवार रात लगभग 9:30 बजे की है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।











