इटारसी। रामपुर गुर्रा थानांतर्गत ग्राम सोनतलाई में गाय के हमले से गंभीर रूप से घायल हुई एक 80 वर्षीय वृद्धा ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनतलाई निवासी प्रेमा बाई पति स्व. नाथूराम मीना, 80 वर्ष को गाय द्वारा हमला कर चोट पहुंचाए जाने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल के वार्ड बॉय फुल्लू यादव की सूचना पर रामपुर गुर्रा थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।











