इटारसी। पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से इटारसी के नरेन्द्र राजपूत (Narendra Rajput) को निर्वाचित किया गया है। निर्वाचन मायाराम सुरजन भवन पीएंडटी चौराहा में किया गया।
इस प्रक्रिया में पंचायत सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों की साधारण सभा आहूत की गई जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत इटारसी को सर्व सम्मति से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना।
अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष यादवेन्द्र परिहार सतना के साथ ही दो नए कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा सीहोर और मनीष मिश्रा कटनी बनाये गये। रायसेन के राजेन्द्र चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता निर्वाचित किया है।











