इटारसी। मध्य प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब, भोपाल की अधिसूचना के तहत नर्मदापुरम क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार, 4 जुलाई को तवानगर स्थित एचईजी क्लब में किया जाएगा। इस चुनाव में नर्मदापुरम संभाग सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और आजीवन सदस्य मतदान करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान के अनुसार, चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए प्रांतीय महासचिव मोइनुद्दीन कुरैशी भोपाल को माइक्रो ऑब्जर्वर, बसंत कुमार कौशल खंडवा को निर्वाचन अधिकारी और आनंद वर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं इंदौर के दत्तात्रेय बराड़, रोहित रजक और संजय पवार पर्यवेक्षक की भूमिका में रहेंगे।
इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और तवा परियोजना स्पोर्ट्स क्लब के पात्र सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रभारी महेंद्र उगले, क्षेत्रीय सचिव हेमंत अजनेरिया सहित क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर मतदान करने की अपील की है। नए क्षेत्रीय नेतृत्व को लेकर क्लब के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।











