आधा सैंकड़ा ने पार्षदी पाने जमा किये नाम-निर्देशन पत्र

आधा सैंकड़ा ने पार्षदी पाने जमा किये नाम-निर्देशन पत्र

इटारसी। नगर पालिका परिषद के लिए होने वाले चुनावों में पार्षदी पाने के लिए आज आधा सैंकड़ा से अधिक ने नाम-निर्देशन पत्र जमा करके अपनी उम्मीदवारी जतायी है। आज 21 पुरुष और 32 महिलाओं ने रिटर्निंग आफिसर मदनसिंह रघुवंशी के पास अपने नाम-निर्देशन पत्र जमा किये हैं, इनमें कांग्रेस से 24 और भारतीय जनता पार्टी से नामांकन फार्म जमा करने वालों की संख्या 23 है। 6 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं।
आज दिलीप पिता मुंशीलाल गोस्वामी ने वार्ड 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस, सोहन चौहान पिता बदामीलाल ने भारतीय जनता पार्टी से, वार्ड 2 से रामनरेश शर्मा पिता नंदकिशोर शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस, निर्मल सिंह पिता गुलाब सिंह राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी, गुरु चौरे पिता बृजमोहन चौरे ने निर्दलीय, वार्ड 3 इंडियन नेशनल कांग्रेस से नारायण सिंह पिता कोदूसिंह ठाकुर, वार्ड 5 से रमा अरविंद चंद्रवंशी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, लक्ष्मी जगन्नाथ गालर ने भारतीय जनता पार्टी, रीमा सिंह रामबाबू सिंह ने आम आदमी पार्टी, वार्ड 6 में जिमी रामदास कैथवास ने भारतीय जनता पार्टी, मुकेश राय मल्लू सिंह भारतीय जनता पार्टी, वार्ड 7 में श्रीमती मंगला कैलाश मालवीय भारतीय जनता पार्टी, ममता दीपक मालवीय भारतीय जनता पार्टी, राधा हंसकुमार चौधरी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 9 मीरा राजकुमार यादव भारतीय जनता पार्टी, प्रीति आकाश यादव भारतीय जनता पार्टी, जरीना बी खान इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 11 में नीलेश मनोहरलाल मालोनिया इंडियन नेशनल कांग्रेस, विवेक मालवीय प्रकाशचंद्र भारतीय जनता पार्टी, वार्ड 12 से मनजीत पिता रमेश कलोसिया भारतीय जनता पार्टी, वार्ड 13 से श्रीमती रजनी प्रवीण कुमार जैन इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्रीमती ज्योत्स्ना संजय धर इंडियन नेशनल कांग्रेस, पूनम सोनकर विजय सोनकर निर्दलीय, वार्ड 15 से कन्हैया हरिगिरी गोस्वामी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 16 से अमित रामहरि कापरे इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्रद्धा अमित कापरे इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 16 से श्रीमती ज्योति अमित गुप्ता इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 18 कविता विपिन साहू भारतीय जनता पार्टी, वार्ड 19 में विवेक नर्मदा प्रसाद परते भारतीय जनता पार्टी, निकिता इरपाचे रामसेवक इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 20 रणजीत सिंह अमर सिंह चावला भारतीय जनता पार्टी, वार्ड 21 कन्हैयालाल किशनचंद मिहानी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 23 में शेष पिता किशोरीलाल मेहरा इंडियन नेशनल कांगे्रस, राकेध बालाजी जाधव भारतीय जनता पार्टी, जगदीश नर्मदा प्रसाद दुबे निर्दलीय, वार्ड 24 में नाजिया बेगम शाहबाज बेग भारतीय जनता पार्टी, श्रीमती जैरूननिशा निजामुद्दीन इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 25 में निशा यशवंत इंडियन नेशनल कांग्रेस, संतोष गौरीशंकर आम आदमी पार्टी, वार्ड 26 से राकेश पिता अशोक वर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 32 से सोनम नीरज मालवीय इंडियन नेशनल कांग्रेस, लता गोपाल जैन भारतीय जनता पार्टी, बबिता हरीश अग्रवाल इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 34 में बैजंती पवन अहिरवार भाजपा, चंदा अनूप गांचले कांग्रेस, अंजलि प्रमोद कलोसिया कांग्रेस, वार्ड 28 से विधि पचौरी पिता रमेश दुबे भाजपा, वार्ड 31 से सरिता रविशंकर आम आदमी पार्टी, पुष्पा पप्पू रैकवार भाजपा, प्रीति अजय दुबे भाजपा, मनीषा आशुतोष अग्रवाल भाजपा, एकता रोहित अग्रवाल और परिधि अर्जुन भोला ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!