आज दो वार्डों से पति-पत्नी दोनों ने नामांकन दाखिल किये

आज दो वार्डों से पति-पत्नी दोनों ने नामांकन दाखिल किये

इटारसी। नगर पालिका परिषद के चुनावों में पार्षद पद के लिए विभिन्न वार्डों से आज 20 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। आज भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय रूप से भी नामांकन पत्र भरे गये हैं। कई लोगों ने आज नामांकन फार्म लिये हैं जो आगामी दिनों में भरकर जमा किये जाएंगे। नामांकन दाखिल करने में अब तीन दिन और शेष हैं। माना जा रहा है कि अंतिम तीन दिनों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, क्योंकि आज या कल में राजनैतिक दल भी अपने-अपने प्रत्याशी घोषित करेंगे।
आज बुधवार को विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल हुए हैं। वार्ड क्रमांक 12 और 14 से पति-पत्नी ने नामांकन दाखिल किये हैं। चारों ने कांग्रेस से ही टिकट की उम्मीद में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। इसके अलावा वार्ड 2 से निर्दलीय अरविन्द कुणाल पासवान, वार्ड 3 भाजपा की ओर से अतुल पुत्र उमाकांत शुक्ला, वार्ड 10 भाजपा से शमीना नफीज अहमद सिद्धीकी, वार्ड 11 में कांग्रेस से सिद्धीक कुरैशी एवं अमलकांत बाबू भाई, वार्ड 12 कांग्रेस से रजनीकांत छोटेलाल सोनकर एवं अनीता रजनीकांत सोनकर ने नामाकंन दाखिल किया है। वार्ड 14 में कांग्रेस से संध्या अनिल बस्तवार एवं अनिल बस्तवार ने नामाकंन दाखिल किया है, इसी वार्ड से निर्दलीय मनोज रामरतन राजवंशी ने भी नामाकंन जमा किया है। वार्ड नं. 17 कांग्रेस से मीना साहू, वार्ड 22 में कांग्रेस ने प्रीति आकाश यादव, वार्ड 25 में भाजपा से महेन्द्र साहू, कमलेश गौर एवं कांग्रेस से हरीकिशोर पटेल ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। वार्ड 26 में कांग्रेस से युनूस पठान, वार्ड 27 में कांग्रेस से सीमा अनिल भदौरिया, वार्ड 28 में निर्दलीय हेमा पत्नी विजय दुबे, वार्ड 29 में भाजपा से ज्योति संदेश मालोनिया, वार्ड 30 में कांग्रेस से कृष्ण गोपाल सिंह राजपूत ने अपना पर्चा जमा किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!