अंतिम दिन दिग्गजों ने भी दाखिल किये नाम निर्देशन पत्र

अंतिम दिन दिग्गजों ने भी दाखिल किये नाम निर्देशन पत्र

इटारसी। आज नाम निर्देशन पत्र जमा करने का अंतिम दिन था। आज भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये हैं।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक एक में कुल पांच नामांकन जमा हुए हैं। भाजपा से लखनपुरी गोस्वामी, कांग्रेस से दिलीप गोस्वामी ने दो, सोहन चौहान भाजपा, अनिल कुमार चौरे निर्दलीय और बृजमोहन चौधरी ने भाजपा से नामांकन दाखिल किया है। वार्ड क्रमांक 2 से कुल 9 लोगों ने नामांकन जमा किये हैं, इनमें अर्जुन सिंह ठाकुर, रामनरेश शर्मा, माधुरी चौरे ने कांग्रेस, निर्मल सिंह राजपूत, राकेश बामने भाजपा, अरविंद कुनाल पासवान, गुरु चौरे और वीणा कटियार ने निर्दलीय और सुनील पिता महेश ने आम आदमी पार्टी शामिल हैं। वार्ड 3 से अतुल पिता डॉ.यूके शुक्ला, डॉ.पीएम पहारिया और सौरभ सिंह राजपूत भाजपा, नारायण सिंह ठाकुर कांग्रेस, आकाश अहिरवार आम आदमी पार्टी तथा नंदकिशोर सराठे ने निर्दलीय नामांकन जमा किया है। वार्ड क्रमांक 4 में शिवकिशोर रावत ने भाजपा, अवध पांडेय और अमर चिमानिया ने कांग्रेस से नामांकन जमा किया है। इस वार्ड से केवल तीन नामांकन जमा हुए हैं।
वार्ड 5 से रश्मि पति अवधेश ने भाजपा और निर्दलीय दो अलग-अलग फार्म जमा किये, लक्ष्मी गालर ने भाजपा, रमा अरविंद चंद्रवंशी ने कांग्रेस तथा रीमा सिंह ने आम आदमी पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। वार्ड 6 से जिमी कैथवास और मुकेश राय ने भाजपा, दुर्गेश बामने ने कांग्रेस, वार्ड 7 से मंगला कैलाश मालवीय, ममता दीपक मालवीय, सुनीति मेहतो ने भाजपा, राधा चौधरी, गीतांजलि चौधरी कांग्रेस और साधना विनोद योगी ने आम आदमी पार्टी, वार्ड 8 से दीपा बौरासी, सुधा बबील कैथवास, लक्ष्मी रूपचंद अहिरवार, ज्योति राजकुमार बावरिया ने भाजपा, शकुंतला चौधरी, ममता किशोर मैना ने कांग्रेस और दीपा बौरासी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। वार्ड 9 से मीरा राजकुमार यादव, प्रीति आकाश यादव ने भाजपा, जरीना बी खान, सीमा यादव और समीना शाह ने कांग्रेस, समीरा सिद्दीकी ने आम आदमी पार्टी, वार्ड 10 से रफतजहां सिद्दीकी और स्वाति अर्चित नामदेव ने कांग्रेस, समीना नफीस सिद्दीकी, परवीन अनवर अली भाजपा से, वार्ड 11 में अमित विश्वास, विवेक मालवीय, रेखा रैकवार ने भाजपा, सिद्दीक कुरैशी, अमलकांत बाबूभाई, नीलेश मनोहरलाल मालोनिया ने कांग्रेस, अभिषेक कुमार राय आम आदमी पार्टी, अब्दुल सकूर निर्दलीय, वार्ड 12 में रजनीकांत सोनकर और अनिता रजनीकांत सोनकर ने कांग्रेस, मनजीत कलोसिया भाजपा, रीना गोरेले आम आदमी पार्टी, वार्ड 13 से रजनी लालू जैन, ज्योत्स्ना संजय धर, रजनी लखन राठौर, साधना दुबे कांग्रेस, अंजुषा धीरेन्द्र पटेल आम आदमी पार्टी, अमृता मनीष सिंह ठाकुर भाजपा और पूनम सोनकर निर्दलीय, वार्ड 14 से संध्या बस्तवार, अनिल बस्तवार, संजय ठाकुर, आशुतोष चौधरी, महेश आर्य कांग्रेस, मनोज राजवंशी निर्दलीय, चेतन मानकचंद पटेल और कुलदीप रावत भाजपा, वार्ड 15 से ओम सेन, कन्हैया गोस्वामी, पंकज राठौर, पीयूष उपाध्याय कांग्रेस, कल्पेश अग्रवाल, यज्ञदत्त लालू गौर, प्रदीप रैकवार भाजपा, सीमा पांडे निर्दलीय, वार्ड 16 से अमित कापरे, श्रद्धा अमित कापरे कांग्रेस, जगदीश मालवीय भाजपा, वार्ड 17 से रिंकी राजकुमार भगोरिया, मीना साहू, ज्योति अमित गुप्ता, पलक रैकवार कांग्रेस, सुमन उसरेटे ने भाजपा और निर्दलीय, रेखा मालवीय भाजपा, किरण देवेन्द्र उसरेटे भाजपा, वार्ड 18 से कविता विपिन साहू, प्रीति गौरीशंकर चौरे, रीना सुनील पटेल, संगीता आशीष मालवीय, ममता कौर, मनीषा कौर बंजारा भाजपा, रूपल मनीष झलिया कांग्रेस, वार्ड 19 से विवेक परते, राहुल प्रधान भाजपा, निकिता इरपाचे, संजीव मसीह, आशीष डेविड कांग्रेस, महेन्द्र सिंह गुड्डू आम आदमी पार्टी, वार्ड 20 से रणजीत सिंह चावला, पंकज चौरे, ममता कौर भाजपा, आनंद कुमार अवस्थी कांग्रेस, सविन्दर सिंह सलूजा उर्फ लक्की, हरजीत सिंह आम आदमी पार्टी, नरेन्द्र सिंह और शशि चौरे निर्दलीय, वार्ड 21 में कन्हैयालाल मिहानी, अभिषेक पांडे कांग्रेस, गौरव बड़कुर भाजपा, वर्षा पुनीतराज मालवीय और जगदीश प्रसाद चौधरी निर्दलीय, वार्ड 22 से प्रीति आकाश यादव, आशा राजेश और गायत्री कोमलराम मालवीय कांग्रेस, गीता देवेन्द्र पटेल भाजपा, वार्ड 23 से शेष मेहरा कांग्रेस, राकेश जाधव भाजपा, कुलजीत सिंह उर्फ डिप्टी आम आदमी पार्टी, जगदीश दुबे, अजय रणजीत सिंह राजपूत, बालमुकुंद शास्त्री निर्दलीय, वार्ड 24 से नाजिया बेगम भाजपा, जैरून निशा और मंजू कमल आर्य कांग्रेस, वार्ड 25 से महेन्द्र साहू, कमलेश गौर, शुभम गौर भाजपा, विनोद यादव, बशीर शाह, निशा यशवंत, हरिकिशोर पप्पू भैया कांग्रेस, संतोष उर्फ बबलू आम आदमी पार्टी, अनिल यादव निर्दलीय, वार्ड 26 से यूनुस पठान, राकेश वर्मा, प्रिय रैकवार, मेहमूदा बी, गुफरान अंसारी कांग्रेस, कुंदन गौर भाजपा, वार्ड 27 सीमा भदौरिया कांग्रेस, प्रीति राकेश अधिकारी, विनीता पार्थ राजपूत भाजपा, वार्ड 28 विनिता विनोद जायसवाल, विधि पचौरी, दीपाली संजय चौधरी भाजपा, वंदना ओझा कांग्रेस, हेमा दुबे निर्दलीय, वार्ड 29 में तुलसा वर्मा कांग्रेस, ज्योति संदेश मालोनिया भाजपा, वार्ड 30 में धर्मदास मिहानी, कृष्ण गोपाल राजपूत कांग्रेस, हरप्रीत सिंघ छाबड़ा भाजपा, दीनू यादव आम आदमी पार्टी, कन्नू रैकवार, दशरथ चौधरी निर्दलीय, वार्ड 31 से कलाबाई उर्फ कलावती, परिधि अर्जुन भोला कांग्रेस, पुष्पा पप्पू रैकवार, प्रीति अजय दुबे, मनीषा आशुतोष अग्रवाल, एकता रोहित अग्रवाल, बनिता अजय अग्रवाल और आरती सतीश चंद्र बस्तवार भाजपा, भानू कन्नू रैकवार निर्दलीय, वार्ड 32 से सोनम नीरज मालवीय, बविता हरीश अग्रवाल, गुंजन गोयल, पूनम सोलंकी ने कांग्रेस, कीर्ति संजय दुबे, लता गोपाल जैन ने भाजपा, वार्ड 33 में राजेश्री रमेश धूरिया भाजपा, क्षमा बिन्डोले आम आदमी पार्टी और ज्योति विनोद करोयिा कांग्रेस तथा वार्ड 34 में बैजन्ति पवन अहिरवार, राधा मैना, संगीता लोंगरे भाजपा, चंदा अनूप गांचले, अंजलि प्रमोद कलोसिया, शीलू सावन भेरूआ, वर्षा संदीप जुनानिया कांग्रेस और वर्षा रेवाराम ने आम आदमी पार्टी से नामांकन दाखिल किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!