---Advertisement---

47 टाओ लोको को टाओ-चि लोको में बदला

By
On:
Follow Us

विद्युत लोको शेड इटारसी ने 116.6 करोड़ रुपये की बचत की

इटारसी। भोपाल मंडल रेल प्रशासन (Bhopal Divisional Railway) ने कोरोना आपदा काल को अवसर में बदलते हुए नए आयाम प्राप्त किये हैं। इसी कड़ी में कोविड-19 की विषम परिस्थिति में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरएस) (TRS) वांछित खरे (Vanchhit Khare) के नेतृत्व में विद्युत लोको शेड, इटारसी (Electrical Loco Shed, Itarsi) के रेल कर्मियों ने शेड के सभी 47 टाओ लोको (इंजन) को सफलतापूर्वक टाओ-चि लोको में परिवर्तित कर दिया है, जिससे लगभग 116.6 करोड़ रुपए की बचत हुई है।
मंडल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर (Divisional Railway Manager Uday Borwankar) के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में इस कार्य में इटारसी लोको शेड विगत वर्ष से ही तत्पर रहते हुए अपने लगातार प्रयास से कोविड-19 की कठिन अवस्था में भी महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा दिए गए लक्ष्य को समय पूर्व प्राप्त किया। इस कार्य से लाइन फेल्योर, शेड में अनावश्यक लोको लिफ्टिंग से मैनपॉवर की बचत एवं लाइन में लोको की विश्वसनीयता में सुधार होगा। शेड द्वारा किए इस कार्य की महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल, शैलेन्द्र कुमार सिंह (General Manager West Central Railway, Shailendra Kumar Singh) एवं मंडल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर ने सराहना की है, साथ ही 50,000 रुपए का नगद समूह पुरस्कार देने की घोषणा की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.