इटारसी। शुक्रवार, 6 नवंबर को संपूर्ण शहर की विद्युत सप्लाई (Electrical supplies) करीब छह घंटे बंद रहेगी। इस दौरान इटारसी शहर के सभी विद्युत सब स्टेशनों (Electrical substations)और मेन 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य चलेगा।
सहायक यंत्री शहर डेलन पटेल (Assistant engineer city dalen patel) ने बताया कि 6 नवंबर शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेन 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस होना है। इस कारण शहर के सभी सब स्टेशन ट्रैक्टर स्कीम, पीपल मोहल्ला, बूढ़ी माता, न्यास कालोनी, एलकेजी आदि की 33 सप्लाई बंद रहेगी। इससे संपूर्ण शहर में विद्युत प्रवाह सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित होगा।
ये खबर आपको जानना है जरूरी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









