---Advertisement---

एक वृक्ष की टूटी शाखा हटाने बिजली उपभोक्ता को गुमराह कर रहे बिजली अधिकारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। उपभोक्ता मंडल संरक्षण मंच इटारसी के संयोजक राजकुमार दुबे के आवास पर लगे शमी वृक्ष की भारी भरकम डाल विगत 25 जुलाई की आंधी में टूटकर मुख्य विद्युत लाइन पर गिर गई थी, जो आज 23 दिन बीत जाने पर भी नहीं हटाई, और बिजली विभाग के अधिकारी इसकी जिम्मेदारी एकदूसरे पर टाल रहे हैं।

श्री दुबे ने बताया कि 1 अगस्त को विद्युत मंडल के सहायक यंत्री नगर अभिषेक कनोजे इसकी जानकारी वाट्सअप पर चित्र सहित दी तो उनका जवाब मिला कि यह कार्य हमारा नहीं है, आप 1912 नंबर पर फोन करो वे इस कार्य को करेंगे। जब इस नंबर पर फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि हम घर की गुल हुई बत्ती सुधारते हैं, हमारा काम टूटी डाल हटाने का नहीं है, यह काम नगर शाखा के मरम्मत विभाग का है आप उन्हें फोन करो।

उन्होंने इस पर रोष व्यक्त करते हुए विभाग के संभागीय उप प्रबंधक से अनुरोध किया है कि वे विद्युत ट्रांसफर सुधारने एवं घर की गुल बिजली सुधारने की भांति आपदा से निपटने भी नंबर जारी करें ताकि तत्काल कार्यवाही हो एवं आमजन को विद्युत तारों के से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनहानि से बचाया जा सके।

मंच अध्यक्ष गोविंद प्रसाद दीक्षित, सदस्य बृजमोहन सिंह सोलंकी, राजेश व्यास, रूपेंद्र सोलंकी, मनोज गुलबाके, राजेश दुबे, सुनील दुबे, अखिलेश दुबे, आरसी यादव, लीलाधर नामदेव, संदीप सोनकर, आशुतोष दुबे, नीलेश जैन, घनश्याम शर्मा आदि ने विभाग से कार्यप्रणाली में सुधार लाने की मांग की है ताकि आमजन को दुर्घटना से बचाया जा सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.