इटारसी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अनुसार आज, रविवार (21 सितंबर 2025) को शहर के कुछ हिस्सों में रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन इलाकों में बंद रहेगी
- बिजली न्यास उपकेंद्र से बैंक कॉलोनी फीडर : यहां बिजली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। इससे बैंक कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, एलआईसी आफिस वाला एरिया, माता मंदिर हॉस्पिटल एरिया और उच्च दाब वाले उपभोक्ताओं के साथ-साथ रेलवे वाटर पंप भी प्रभावित होंगे।
- पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से धोखेड़ा फीडर : इस फीडर की बिजली दो अलग-अलग समय पर बंद रहेगी। पहली बार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, और दूसरी बार शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की वजह से समय में बदलाव हो सकता है। बिजली से संबंधित किसी भी शिकायत या समस्या के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्याओं के लिए 7489771143 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।








