इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के इटारसी आगमन पर संगठन के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वे आज पंजाब एक्सप्रेस से भोपाल से मुंबई एनएफआईआर की मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे।
यहां रेलवे स्टेशन पर भोपाल मंडल के अध्यक्ष राजेश पांडे के मार्गदर्शन में भागीरथ मीणा, संजय कैचे, कुंदन अगलावे, महाकाल कश्यप नितिन ओंकार, राजेश गौर, बाबूलाल बैरवा, तरुण शुक्ला, प्रीतम तिवारी, योगेश चौरे, आरके श्रीवास्तव, संतोष चतुर्वेदी, गुलाब सरोदे, मिलन गुप्ता, संतोष दुबे, सौरभ गुप्ता, रिजवान खान, आशीष, वीरेंद्र, मुख्य शाखा महिला विंग की सचिव अदिति जेम्स, इरशाद, कुलदीप देवांग के साथ सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों ने स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में अशोक शर्मा ने कहा कि 2,3,4 सितंबर को दिल्ली में एनएफआईआर के वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित होना है, आठवां वेतन आयोग, ओल्ड पेंशन पाने के लिए एवं निजीकरण समाप्ति के लिए सैकड़ों की संख्या में रेलवे कर्मचारी दिल्ली जाएंगे।











