इटारसी। रेलवे स्टेशन (railway station) पर आज से सफाई का नया ठेका प्रारंभ हो रहा है और सफाई कर्मचारी नये ठेकेदार के साथ काम नहीं कर रहे हैं। इन सभी का कहना है कि नये ठेकेदार से वेतन संबंधी कोई बातचीत नहीं होगी तो काम नहीं करेंगे। पहले सारी बातें तय हो जाएं, तभी काम प्रारंभ किया जाएगा। ये कर्मचारी नये ठेकेदार (contractor)से वेतन और अन्य मांगों और शर्तों पर एग्रीमेंट (agreement) करके आगे बढऩे के मूड (mood) में हैं।
गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारी आज सुबह से हड़ताल (strike) पर बैठे हैं। बीती रात से नये सफाई ठेकेदार ने स्टेशन की साफ सफाई का ठेका शुरू किया है। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक ठेकेदार से वेतन संबंधित बात नही होगी तब तक काम शुरू नहीं किया जायेगा। इन कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार से वेतन संबंधित एग्रीमेंट होने के बावजूद कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाता है। पूर्व के ठेकेदारों ने भी कम वेतन देकर कर्मचारियों का शोषण किया है। अब ये कर्मचारी पूरी बातचीत और एग्रीमेंट करने के बाद ही काम करने आगे बढ़ेंगे। आज सुबह से कर्मचारियों के हड़ताल पर चलते जाने से सफाई नहीं हो सकी और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
कर्मचारी हड़ताल पर, रेलवे स्टेशन पर आज नहीं हुई सफाई


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









