---Advertisement---

एमजीएम कॉलेज इटारसी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहे हैं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति महाविद्यालय इटारसी में राज्य सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से शैक्षणिक सत्र 2025-26 से Apprenticeship Embedded Degree Program (AEDP) के तहत B.Sc -health Care management, B.Sc -Pharmaceutical Manufacturing and Quality, B.COM- Logistics, B.COM- Retail operation, BA – Tourism & Hospitality Operations कोर्सेस की शुरुआत हो रही है।

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत युवाओं को कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। AEDPपाठ्यक्रमों की विशेषता यह है कि छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में 6 से 12 महीने की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसमें उन्हें न्यूनतम 8,000 रुपए प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी मिलेगा। यह कोर्स छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान देगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव और इंडस्ट्री से जुड़ाव का भी अवसर प्रदान करेगा।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति महाविद्यालय इटारसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश मेहता एवं नोडल अधिकारी डॉ बस्सा सत्यनारायण ने बताया कि AEDP के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त होगा और उन्हें स्नातक की डिग्री के साथ-साथ रोजगार की बेहतर संभावनाएं भी मिलेंगी। यह कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छात्र-छात्राएं जिन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज परिसर में या कॉलेज की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.