नवीन क्षेत्रों में पर्यटन विकास कर रोजगार बढ़ाया जाएगा

नवीन क्षेत्रों में पर्यटन विकास कर रोजगार बढ़ाया जाएगा

भोपाल। पर्यटन (Tourism) के क्षेत्र में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं निरंतर रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि यहां ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, परम्पराएं, वन सम्पदा, सदानीरा नदियां और पर्यटन की दृष्टि से अनेक धरोहरें हैं। पर्यटन विकास की नयी संभावनाओं पर कार्य योजना बनायी जाये जो पर्यटकों को आकर्षित करें और रोजगार भी बढ़ायें। पचमढ़ी स्थित हवाई पट्टी की लम्बाई चार हजार फिट तक विकसित करने आवश्यक परीक्षण का कार्य प्रगति पर है। पचमढ़ी (Pachmarhi) में गोल्फ कोर्स विकसित करने पर विचार किया गया।

यहां होंगी यह स्थापित
बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश के धार, शहडोल और बालाघाट में नये फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (Food Craft Institute) स्थापित होंगे। वर्तमान में खजुराहो, रीवा और जबलपुर में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट स्थापित है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यहां से डिप्लोमा और डिग्री लेकर निकलने वाले विद्यार्थियों को रोजगार मिले। इस दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाये। अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र.छात्राओं को इन संस्थाओं का विशेष लाभ मिले। ऐतिहासिक महत्व के नगर ओरछा और ग्वालियर में यूनेस्को नई दिल्ली द्वारा हिस्टोरियल लैण्डस्केप रिकमेन्डेशन (Historical landscape recommendation) लागू करने की योजना बनाने के लिये अनुसंधान किया जाएगा। ताकि सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक मूल्यों को खोए बिना ऐतिहासिक शहरों के विकास की कार्ययोजना तैयार की जा सके।

मध्यप्रदेश के इन जगहों पर होगें यह स्थापित
मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में थीम आधारित म्यूजियम (Museum) की स्थापना की जाये। प्रथम चरण में ग्वालियर में म्यूजियम आफ म्यूजिक और पन्ना या खजुराहो में डायमण्ड म्यूजियम या डायमण्ड (Diamond) टूर स्थापित किया जाये। म्यूजियम से ज्ञानवर्धन होता है। रोजगार बढ़ता है। उन्होंने भोपाल के ट्राइबल म्यूजियम (Tribal Museum) को अद्वितीय बताया और कहा कि इस म्यूजियम में पर्यटकों की संख्या बढ़ेए ऐसा प्रयास करें।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!