---Advertisement---

ऑडिटोरियम के पीछे बने मजदूर संघ के लिए बने शेड में अतिक्रमण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – वाहन स्टैंड के तौर पर कब्जा कर बैठे हैं कुछ वाहन चालक
  • – मजदूर संघ ने लगायी अतिक्रमण हटाकर कब्जा दिलाने गुहार

इटारसी। मजदूर संघ ने ऑडिटोरियम के पास मजदूरों के लिए बनाये शेड में अतिक्रमण होने की शिकायत का एक पत्र टीआई के नाम पुलिस को दिया है। इसके साथ ही अज्ञात लोगों द्वारा ऑडिटोरिम में बने मजदूर संघ के कार्यालय का पोस्टर फाडऩे की शिकायत भी आवेदन में की है।

पत्र में उल्लेख किया है कि कार्यालय का पोस्टर कुछ लोगों ने बीती रात फाड़ दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठा श्रमिक आश्रय शेड योजना के अंतर्गत शहर के मजदूरों को धूप व बरसात से बचाने हेतु मजदूर कार्यालय ऑडिटोरियम के समीप शासन ने शेड बनाया है जिसमें मजदूर खड़े होते है़ परंतु विगत माह से कुछ ठेके वाले व वाहन मालिक अपने वाहन शेड के नीचे खड़े करके अतिक्रमण कर रहे हैं।

पत्र में निवेदन किया है कि मजदूर कार्यालय का पोस्टर फाडऩे वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए व शेड को वाहन चालों और ठेले वालों द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया जाये।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.